ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का ऐसा मौका नहीं मिलेगा- गिलेस्पी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का अच्छा मौका है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 20, 2018, 12:36 PM IST

Published On Nov 20, 2018, 12:36 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2018, 12:36 PM IST

Virat Kohli celebrates

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दो मुख्य खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना भारत के खिलाफ खेलेगी। सीरीज में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले ताकतवर माना जा रहा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी सीरीज में भारतीय टीम के जीत की बात कही है।

बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। टीम के दो अनुभवी बल्लेबाजों के बिना ऑस्ट्रेलिया काफी कमजोर नजर आ रही है। दोनों के प्रतिबंध के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन काफी नीचे गिर गया है। भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने जा रही सीरीज में भी मेजबान को दावेदार नहीं माना जा रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज गिलेस्पी ने कहा, ‘मुझे लगता है भारतीय टीम फेवरेट के तौर पर शुरुआत करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। मैदान के बाद और अंदर इस वक्त काफी कुछ चल रहा है।

भारत के बारे में उन्होंने कहा, भारतीय टीम बेहद ताकतवर है और उनको कप्तान कोहली बहुत अच्छी तरह से लीड कर रहे हैं। मुझे लगता है भारत इस बात को लेकर बिल्कुल पक्का है कि उसकी बेस्ट टीम कौन सी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब तक ये पता नहीं कि उनकी प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।

टेस्ट सीरीज का क्या नतीजा होगा

आप अपने ही देश के खिलाफ कभी जाना पसंद नहीं करते हैं। मैं कोई भविष्यवाणी तो नहीं करुंगा लेकिन मानता हूं भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का यह सबसे बेहतरीन मौका है। उनके पास बेहतरीन टीम है और यही सही मौका है जीत हासिल करने का।

Editor's Pick