भारतीय पेस अटैक को लेकर विदेशी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, किया बीते दिनों को याद

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक बोले-अब टीम इंडिया तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है

Edited By : India.com Staff |Jun 15, 2020, 07:32 AM IST

Published On Jun 15, 2020, 07:32 AM IST

Last UpdatedJun 15, 2020, 07:32 AM IST

मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया के पास अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज है. इशांत शर्मा मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव जैसे गेंदबाज उनका साथ देते हैं. भारत के पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक का कहना है कि मौजूदा समय में भारत के पास तेज गेंदबाजी विभाग में गहराई है और वो दिन बीत गए जब टीम को तीसरे या बैक-अप तेज गेंदबाज को खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोलाक ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ कार्यक्रम ने कहा, ‘हां, आप लोग (भारत) अब काफी मजबूत स्थिति (तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर) में है. गेंदबाजी में गहराई और अलग-अलग तरह के गेंदबाज है. कुछ गेंदबाज लंबे कद के है कुछ छोटे कद के, कुछ गेंद तेज करते है तो कुछ स्विंग कराते है. आप उनसे अच्छा संतुलन बना सकते है.’

‘तब कोई तीसरा  तेज गेंदबाज टीम इंडिया के पास नहीं था’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि एक समय था जब भारत के पास जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के समर्थन के लिए कोई तीसरा गेंदबाज नहीं था.

‘अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं’

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में 421 और एकदिवसीय में 393 विकेट लेने वाले पोलाक ने कहा, ‘अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं, आपके पास ऐसे गेंदबाजों का विकल्प है. बीते वर्षों में आपके पास श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाज का विकल्प या तीसरा तेज गेंदबाज उस स्तर का नहीं था. इस कारण भारतीय टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.’

पिछले कुछ समय से उपरोक्त भारतीय पेस बैटरी ने देश के अलावा विदेशों में भी अच्छे प्रदर्शन किए हैं जिसकी चौतरफा वाहवाही हो रही है.

Editor's Pick