add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ने तोड़ा दम, BCCI ने दी श्रद्धांजलि

वसंत रायजी इसी साल जनवरी में 100 साल के हुए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - June 13, 2020 12:02 PM IST

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी (Vasant Raiji) का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 100 साल के थे। रायजी दाएं हाथ के बल्लेबाज। 1940 के दशक में रायजी ने कुल 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे और कुल 277 रन बनाए थे।

रायजी ने मुम्बई के लिए रणजी ट्राॅफी में बड़ौदा के खिलाफ पारी की शुरूआत की थी। वह 1941 की बाम्बे पेंटेंगुलर की हिंदुज टीम में रिजर्व खिलाड़ी थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘सचिन को अंडर-15 टीम में जगह देने की मैंने की थी सिफारिश’

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रायजी ने लेखन किया था। पेशे से वह हालांकि चार्टर्ड एकाउंटेंट थे। साल 2016 में बीके गुरुदाचार के निधन के बाद रायजी देश के सबसे वयोवृद्ध प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बने थे।

विराट कोहली को उनके अहंकार से ही किया जा सकता है आउट, सकलेन मुश्‍ताक ने बताई वजह

इस साल 26 जनवरी को रायजी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था और इस जश्न में सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ शामिल हुए थे। सात मार्च को जॉन मैनर्स के निधन के बाद रायजी दुनिया के सबसे वयोवृद्ध प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बने थे।