• Home
  • News
  • India’s Predicted 11 for First ODI against Afghanistan at Dharamshala

IND vs AFG: रोहित की होगी एंट्री, हार्दिक बाहर, कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार, 13 जून से तीन तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन, धर्मशाला में खेला जाएगा. भारत के लिए अच्छी खबर है कि रोहित शर्मा को फिट करार दे दिया गया है, हालांकि हार्दिक पांड्या चोट की वजह...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 10, 2026, 11:22 AM IST

Published On Jun 10, 2026, 11:22 AM IST

Last UpdatedJun 10, 2026, 11:22 AM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार, 13 जून से तीन तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन, धर्मशाला में खेला जाएगा. भारत के लिए अच्छी खबर है कि रोहित शर्मा को फिट करार दे दिया गया है, हालांकि हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली पहले ही हैमस्ट्रिंग इंजुरी के चलते इस सीरीज से बाहर हैं. उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल भारतीय दल का हिस्सा बने हैं.

भारतीय टीम अब साल 207 मे होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को नजर में रखकर तैयारी शुरू कर रही है. विराट कोहली का न होना शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए चिंता की बात तो है. विराट मिडल ऑर्डर को साथ लेकर चलते हैं और अब यह देखना होगा कि कौन अब इस भूमिका को निभाता है?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद यह श्रेयस अय्यर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. अय्यर को वनडे सीरीज में टीम का उपकप्तान बनाया गया है और उन पर अब मिडल-ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है. स्पिनर्स की बात करें तो इस सीरीज के लिए भारत ने कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दूबे को शामिल किया है. वहीं पेसर्स में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार इस सीरीज में टीम का हिस्सा हैं. अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन टेस्ट में भले ही बहुत अच्छा न रहा हो लेकिन सीमित ओवरों के फॉर्मेट में यह टीम चौंका ने का माद्दा रखती है. और टीम इंडिया उन्हें गलती से भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

तो किसे मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा फिट हैं तो यह तय मानिए कि वह पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल के साथ करेंगे. वहीं जायसवाल, अय्यर और राहुल पर मिडल-ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी. हार्दिक पांड्या की जगह नितीश रेड्डी को मौका मिलना तय हो गया है. वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर दिखेंगे. वहीं गेंदबाजी में भारतीय टीम गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दे सकती है. वहीं कुलदीप यादव और और वॉशिंगटन सुंदर फिरकी की जिम्मेदारी संभालेंगे. और अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के पास पेस बैटरी की जिम्मेदारी होगी.

सीरीज का पहला 13 जून को होगा. इसके बाद 17 और 20 जून को दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा. सभी मैच दोपहर एक बजकर तीस मिनट से शुरू होंगे.

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार/ हर्ष दूबे और प्रसिद्ध कृष्णा

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick