IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया ने किया वनडे और T20I टीम का ऐलान
बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है.
Published On Jul 02, 2023, 10:03 PM IST
Last UpdatedJul 02, 2023, 10:03 PM IST
@BCCIWOMEN
बीसीसीआई ने बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम वनडे और T20I सीरीज खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की T20 और वनडे सीरीज खेलेगी. सभी 6 मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे.
इस दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को बाहर रखा गया. इन दोनों के अलावा युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को नजरअंदाज किया गया. हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान है. विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक है. इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया है.
वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा, यास्तिका (विकेटकीपर), हरलीन, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा.
ODI squad: Harmanpreet Kaur (C), Smriti Mandhana (VC), Deepti Sharma, Shafali Verma, Jemimah, Yastika (wk), Harleen, Devika Vaidya, Uma Chetry (wk), Amanjot Kaur, Priya Punia, Pooja Vastrakar, Meghna Singh, Anjali Sarvani, Monica Patel, Rashi Kanojiya, Anusha Bareddy, Sneh Rana.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 2, 2023
T20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा, यास्तिका (विकेटकीपर), हरलीन, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेरेड्डी, मिन्नू मणि.
T20I squad: Harmanpreet Kaur (C), Smriti Mandhana (VC), Deepti Sharma, Shafali Verma, Jemimah, Yastika (wk), Harleen, Devika Vaidya, Uma Chetry (wk), Amanjot Kaur, S. Meghana, Pooja Vastrakar, Meghna Singh, Anjali Sarvani, Monica Patel, Rashi Kanojiya, Anusha Bareddy, Minnu Mani.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 2, 2023
T20 सीरीज
- 9 जुलाई- पहला T20I
- 11 जुलाई- दूसरा T20I
- 13 जुलाई- तीसरा T20I
वनडे सीरीज
- 16 जुलाई- पहला ODI
- 19 जुलाई- दूसरा ODI
- 22 जुलाई- तीसरा ODI