add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में शुभमन गिल की वापसी

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, इस कारण वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट और मौजूदा एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 3, 2025 11:33 PM IST

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं और वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उप कप्तान के रूप में टीम में वापसी करेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया.

गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, इस कारण वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट और मौजूदा एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाए. बीसीसीआई सूत्र ने कहा, गिल पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उप कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नौ दिसंबर से खेली जाएगी टी-20 सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी. सूर्यकुमार यादव भारत के नियमित टी20 कप्तान हैं, वहीं हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है.

एक साल में टी-20 में तीन शतक, 209.77 का स्ट्राइक रेट, फिर भी वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं ?

साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

नहीं होगी कोई बैठक: बीसीसीआई सूत्र

सूत्र ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि बोर्ड के अधिकारी सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा तथा मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए बैठक करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, सीरीज के बीच में कोई बैठक नहीं होगी, हम सीरीज समाप्त होने के बाद देखेंगे कि क्या करना है.

इनपुट- भाषा