add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Record Alert: इंडोनेशिया के गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने रचा इतिहास, एक ओवर में लिए 5 विकेट

Gede Priandana: इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. उन्होंने एक ओवर में पांच विकेट लिए हैं. इंडोनेशिया के इस गेंदबाज से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी ने ऐसा नहीं किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 23, 2025 3:05 PM IST

इंडोनेशनिया के गेडे प्रियंदना (Gede Priandana) ने इतिहास रच दिया है. 28 साल का यह पेसर ने टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. उन्होंने बाली में कम्बोडिया के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

इंडोनेशिया ने शुरू से इस मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. लेकिन कम्बोडिया की टीम ने भी मजबूत जवाब देने की कोशिश की. 15वां ओवर समाप्त होने तक कम्बोडिया का स्कोर पांच विकेट पर 106 रन था. अपना पहला ही ओवर फेंकने हुए दाएं हाथ के इस पेसर प्रियंदना ने पहली तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैटट्रिक पूरी की. उन्होंने शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चांथोइउन रत्नाक (Chanthoeun Rathanak) को आउट किया. इसके बाद अगली गेंद पर कोई विकेट नहीं गिरा. इसके बाद प्रियंदना ने मोंगदरा सोक ( Mongdara Sok) और पॅल वेनाक (Pel Vennak) को आउट कर मैच खत्म किया. कम्बोडिया ने इस ओवर में सिर्फ एक रन बनाया. यह दो विकेटों के बीच एक वाइड गेंद थीं. आखिर में इंडोनेशिया में मैच 60 रन से जीता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रियंदना ने इससे पहले बल्लेबाजी में 11 गेंद पर छह रन बनाए. उन्होंने धर्मा केसुमा के साथ पारी का आगाज किया. केसुमा एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. केसुमा ने इंडोनेशिया की बल्लेबाजी को सहारा दिया. केसुमा ने 68 गेंद पर 110 रन बनाए. उनकी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. केसुमा के नाम अब इस फॉर्मेट में 1079 रन हैं. जबकि प्रियंनदा ने 1040 रन बनाए हैं.

केसुमा ने प्रियंनदा का इंडोनेशिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड को भी तोड़ा. प्रियंनदा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 36 छक्के लगाए थे. लेकिन अब धर्मा केसुमा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 42 छक्के हो गए हैं. भले ही प्रियंनदा के ये दो रिकॉर्ड टूट गए हों लेकिन जो कामयाबी उन्होंने हासिल की है उससे वह बहुत खुश होंगे.

हालांकि टी20 क्रिकेट में यह कारनामा पहले भी दो बार किया जा चुका है. अल-अमीन हुसैन ने यूसीबी-बीसीबी इलेवन के लिए खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ ओवर में पांच विकेट लिए थे. इसके अलावा कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने हरियाणा के खिलाफ 2019-2020 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ओवर में पांच विकेट लिए थे.

हालांकि टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी गेंदबाज ने एक ओवर में पांच विकेट लिए हों. आज से पहले एक ओवर में चार विकेट लेने का करिश्मा 14 बार हुआ है. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने चार गेंदों पर चार विकेट हासिल किए थे. उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ओवर में यह कमाल किया था.