- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indvaus darcy short called up as injury hits sean abbott aussie one day squad 3894048
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा फेरबदल, इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया शामिल
एरोन फिंच की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के साथ 14 जनवरी को मुंबई में पहला वनडे मैच खेलेगी
Published On Dec 30, 2019, 03:42 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2019, 03:42 PM IST
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कंगारू टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शॉन एबट की जगह विस्फोटक बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को शामिल किया गया है. टीम की कमान एरोन फिंच के हाथों में होगी.
MS Dhoni को विजडन की दशक की T20 टीम में नहीं मिली जगह, 4 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा भी…
दोनों टीमों के बीच 14 जनवरी, 2020 से सीरीज की शुरुआत होगी. पहला वनडे मुंबई में खेला जाएगा जबकि सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में वहीं तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा.
Year-Ender 2019: ‘कोहली एंड कंपनी’ ने इस साल बनाए कई ‘विराट’ रिकॉर्ड, कोई भी टीम नहीं इसके आसपास
वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के मुताबिक, शॉन एबट मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 4 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. उन्हें ये चोट बिग बैश लीग (बीबीएल) में मैच के दौरान लगी. इस समय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने घर में बीबीएल में खेल रहे हैं.
कमिंस, हेजलवुड, स्टार्क और रिचर्डसन टीम में शामिल
तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं, इसलिए चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज एबट की जगह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को चुना जो लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
डार्सी शॉर्ट ने अब तक 4 वनडे खेले हैं
बाएं हाथ के 29 वर्षीय ओपनर डार्सी शॉर्ट ने अबतक 4 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.66 की औसत से कुल 83 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था.
ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, डार्शी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जांपा.