This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
डे-नाइट टेस्ट: बांग्लादेश की PM शेख हसीना और CM ममता बनर्जी प्रेसिडेंट बॉक्स में बैठकर देखेंगी मैच
भारतीय क्रिकेट टीम मेहमान बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी
Written by India.com Staff
Last Published on - November 13, 2019 12:22 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 नवंबर सेशुरू हो रहे इस ऐतिहासिक टेस्ट में ईडन पर रिवायती घंटी बजाने के बाद साथ में बैठकर मैच देख सकती हैं.
रहाणे ने भरी हुंकार, बोले- टेस्ट के जरिए वनडे में कर सकता हूं वापसी
बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन की अगुवाई में चार दिवसीय दल ने मंगलवार को ईडन गार्डन और प्रधानमंत्री तथा उनके 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बैठने की व्यवस्था का मुआयना किया.
शेड्यूल के अनुसार हसीना एक दिन के लिए आएंगी और घंटी बजाने के बाद कुछ देर मैच देखेंगी. इसके बाद वह आठ बजे फिर आएंगी जब बंगाल क्रिकेट संघ उन्हें सम्मानित करेगा.
हसन ने यह नहीं बताया कि ममता और हसीना साथ में मैच देखेंगी या नहीं लेकिन कैब अधिकारी ने संकेत दिया कि दोनों बी सी राय क्लब हाउस पर प्रेसिडेंट बॉक्स में साथ बैठ सकती हैं.
टेस्ट सीरीज में अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी से निपटने की तैयारी कर रहा बांग्लादेश
हसन ने कहा ,‘प्रधानमंत्री उसी दिन सुबह आएंगी. वह मैच शुरू होने से पहले एक बजे घंटी बजाने आएंगी. इसके बाद कुछ देर मैच देखकर आराम करने जाएंगी और आठ बजे फिर आएंगी.’
पीएम के इंतजामात से बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त खुश
उन्होंने कहा ,‘वह घंटी के पास प्रेसिडेंट बॉक्स में बैठेंगी. हम उनके लिए किए गए इंतजामात से खुश हैं. ईडन को क्रिकेट का मक्का कहते हैं और पहली बार दोनों देश दिन-रात्रि का टेस्ट खेलेंगे. बांग्लादेश के लोग काफी उत्साहित हैं.’
गांगुली, तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटर रहेंगे मौजूद
इनके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन समेत कैब के तमाम पदाधिकारी मौजूद होंगे. ब्रेक के दौरान चैट शो भी करने की योजना है जिसमें गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण होंगे.
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेजबान भारतीय टीम ने 2-1 से बाजी मारी थी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से इंदौर में होगी.
