This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का चयन रविवार को
केएल राहुल सीमित ओवरों में शानदार फॉर्म के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी जगह बनाने के दावेदार बन गए हैं जिसके लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा। चयनकर्ता वनडे टीम का चयन करने से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी गौर करेंगे। शुबमन और पृथ्वी शॉ पर...
Written by Press Trust of India
Last Updated on - January 18, 2020 3:16 PM IST

केएल राहुल सीमित ओवरों में शानदार फॉर्म के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी जगह बनाने के दावेदार बन गए हैं जिसके लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा। चयनकर्ता वनडे टीम का चयन करने से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी गौर करेंगे।
शुबमन और पृथ्वी शॉ पर केएल राहुल का पलड़ा भारी
राहुल टी-20 और वनडे में नियमित रूप से खेलते रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वह टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा है कि राहुल जैसे खिलाड़ी को किसी भी टीम से बाहर रखना मुश्किल है और ऐसे में फिर से फिट पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल पर उनका पलड़ा भारी लगता है।
कुलदीप की जगह टेस्ट में नवदीप सैनी को मिल सकती है जगह
कुलदीप यादव के रूप में तीसरा स्पिनर रखने के बजाय तेजी से उबर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट टीम में रखा जा सकता है क्योंकि न्यूजीलैंड में रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा में से किसी एक को ही अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है।
ICC नियमों से नाखुश मार्क बाउचर ने कहा- खेल से सारी आक्रामकता हटा देंगे क्या
इसी तरह से भारतीय टीम प्रबंधन पांड्या का गेंदबाजी करने के लिये फिट होने का इंतजार कर रहा है और अगर वह फिट होते हैं तो फिर वनडे में उनका चयन तय है।
पांड्या गेंदबाजी को लेकर अनिवार्य टेस्ट में नाकाम रहे थे जिसके बाद उनके निजी ट्रेनर एस रजनीकांत ने उन्हें इंडिया ए दौरे से हटने की सलाह दी थी। अगर हार्दिक फिट नहीं होते तो चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की शॉट खेलने की काबिलियत पर विश्वास दिखा सकते हैं।
केदार जाधव की जगह अजिंक्य रहाणे को मिल सकता है मौका
वनडे के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। उन्हें केदार जाधव की जगह चुना जा सकता है।
सोफी डिवाइन बनीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘केदार निश्चित तौर पर 2023 विश्व कप में नहीं खेलेगा और अब वह गेंदबाजी भी नहीं करता। वह टी-20 टीम में भी नहीं है इसलिए उसे न्यूजीलैंड ले जाने को कोई मतलब नहीं बनता है। सूर्य और रहाणे में किसी को आजमाये जाने की संभावना है।’
