This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी को नहीं मिली जगह, संजू सैमसन ड्रॉप
भारतीय क्रिकेट टीम 24 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. धोनी ने अपना अंतिम मैच पिछले वर्ष वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में कीवी टीम के खिलाफ खेला था
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - January 13, 2020 12:27 AM IST


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है.
भारत अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 211 रन से रौंदा, यशस्वी व त्यागी चमके
इस टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली है जबकि हाल में 4 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है.
हार्दिक पांड्या ए टीम से बाहर, विजय शंकर को मौका
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में उनकी जगह इंडिया ए टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है. पांड्या ने अपना अंतिम टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल सितंबर में खेला था.
रोहित शर्मा और शमी की वापसी
उप कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम दिया गया था.
मदन लाल और गौतम गंभीर का क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्य बनना लगभग तय
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 24 जनवरी से होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को अपने घर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से पराजित किया था.
भारत की टी20 टीम इस प्रकार है (India’s T20I squad):
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर.
न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले 5 टी-20 मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है :
TRENDING NOW
| दिन | मैच | वेन्यू |
| 24 जनवरी | पहला टी-20 | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| 26 जनवरी | दूसरा टी-20 | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| 29 जनवरी | तीसरा टी-20 | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| 31 जनवरी | चौथा टी-20 | वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंग्टन |
| 02 फरवरी | पांचवां टी-20 | बे ओवल, टौरंगा |
न्यूजीलैंड का दौरा करने से पहले भारतीय टीम 14 जनवरी से अपने घर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. टीम इंडिया मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेेेेेगी.
