IndvsAus: चोटिल इशांत शर्मा ने शुरू किया अभ्यास, NCA में चयनकर्ता जोशी के सामने की गेंदबाजी

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 19, 2020, 09:27 AM IST

Published On Nov 19, 2020, 09:27 AM IST

Last UpdatedNov 19, 2020, 09:27 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजी लगभग दो घंटो तक गेंदबाजी अभ्यास किया। बता दें कि 13वें आईपीएल सीजन  के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इंशात टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं।

आईपीएल में चोटिल होने के बाद इशांत एनसीए आए थे और अब यहां उन्होंने अपनी पूरी लय के साथ गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इशांत ने चयनकर्ता प्रमुख सुनील जोशी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई के एक पर्यवेक्षक ने कहा कि इशांत फिट दिख रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकइंफो ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ईशांत अपने पूरे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो भारतीय अंडर-19 टीम के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाबरे की देखरेख में स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे थे।

इशांत अगर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो वो भारतीय टीम से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।

उधर, भारतीय टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ बुधवार को नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें साहा टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ क्रिकेट शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे है।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कहा, “देखिए, आज नेट्स पर कौन बल्लेबाजी कर रहा है। ऑद्धिमान। टीम इंडिया।”

साहा तीन नंबवर को आईपीएल-13 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह कहा था कि साहा की फिटनेस पर बाद में फैसला लिया जाएगा। साहा को आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

Editor's Pick