INDvBAN, 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 'हिटमैन' रोहित शर्मा पर रहेगी नजर

रोहित ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में बतौर ओपनर 132 की औसत से कुल 529 रन बनाए थे जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है

Edited By : India.com Staff |Nov 13, 2019, 02:13 PM IST

Published On Nov 13, 2019, 02:13 PM IST

Last UpdatedNov 13, 2019, 02:13 PM IST

तीन मैचों की T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश (INDvBAN) के खिलाफ अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस वर्ष टीम इंडिया ने अब तक खेले अपने पांचों मैच में जीत दर्ज की है.

ICC महिला T20 विश्व कप के फाइनल में दिखेगा पॉप स्टार कैटी पेरी का जलवा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेजबान भारतीय टीम मेहमान बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP) में टॉप पर अपनी बढ़त को मजबूत करना चाहेगी.

बांग्लादेश के खिलाफ सभी की नजरें ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर होगी जिन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका (INDvSA) के खिलाफ घरेलू सीरीज में बतौर ओपनर टेस्ट में डेब्यू किया था. रोहित ने इस सीरीज में यादगार पारी खेल बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश की थी.

रोहित की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर घरेलू सरजमीं पर लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीती थी जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. मुंबई के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में दो शतक और एक दोहरा शतक लगाकर खुद को प्रचंड फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं. रोहित ने तीन टेस्ट में 132 की औसत से कुल 529 रन बनाए थे.

आईसीसी वनडे रैंकिंग: बल्लेबाजों में विराट कोहली तो गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह टॉप पर कायम

टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी बल्ले से धमाका करना चाहेंगे. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था. ऐसे में कोहली भी बड़ी पारी खेल इंटरनेशनल सर्किट में वापसी को बेताब होंगे.

बांग्लादेश को नहीं मिलेगी तमीम और शाकिब की सेवाएं

बांग्लादेश को विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की सेवाएं नहीं मिलेगी. ऐसे में इन दो स्टार खिलाड़ियों के बगैर बांग्लादेश के लिए जीत की कल्पना भी मुश्किल है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेशी टीम पारंपरिक प्रारूप में हमेशा कमजोर साबित हुई है.

मोमिनुल हक करेंगे बांग्लादेश की कप्तानी

शाकिब की अनुपस्थिति में बांग्लादेश टेस्ट टीम की अगुआई मोमिनुल हक (Mominul Haque) करेंगे. हाल के दिनों में टेस्ट मैचों में बांग्लादेश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. सितंबर में उसे अफगानिस्तान ने 224 रन से रौंदा था. भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा होगी.

टी-20 सीरीज में असरहीन रहे थे बांग्लादेशी गेंदबाज

बांग्लादेश के तेज या स्पिन गेंदबाज टी-20 सीरीज में बेअसर रहे थे. टेस्ट में बांग्लादेश की गेंदबाजी के अगुआ तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) होंगे.

भारत और बांग्लादेश की टीम 9 बार टेस्ट में आमने-सामने हो चुकी हैं 

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की है. दो मैचों में कोई रिजल्ट नहीं निकला है.

इनमें से चुना जाएगा प्लेइंग इलेवन:-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव .

रिजर्व : शुभमन गिल, हनुमा विहारी, रिषभ पंत

बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान) , इमरूल कायेस, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, नईम हसन, सैफ हसन, शादमान इस्लाम, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादत हुसैन, मुसद्दक हुसैन सैकत.

Editor's Pick