• Home
  • News
  • Indvsl 1st t20 guwahati t20 washed out due to rain 3900046

INDvSL, 1st T20: बारिश की भेंट चढ़ा गुवाहाटी टी-20 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था

Edited By : Kamlesh Rai |Jan 05, 2020, 10:02 PM IST

Published On Jan 05, 2020, 10:02 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2020, 10:02 PM IST

Virat Kohli @twitter bcci

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाला सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. टॉस के बाद बारिश शुरू हो  गई. रूकरूककर हो रही बरसात की वजह से खेल शुरू नहीं हो सका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश थमने के बाद पिच पर कुछ गीले स्थान बन गए जिन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का भी उपयोग किया गया.अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट में आखिरी बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला किया.सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा.

इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की चोट के बाद वापसी हुई थी. दोनों टीमों के बीच साल 2020 का ये पहला मैच था.

भारत (प्लेइंग इलेवन ) :

शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन ):

दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसरु उडाना, वानिंडू हासारंगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान).

Editor's Pick