INDvSL 3rd T20: श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है.

Edited By : India.com Staff |Jan 10, 2020, 06:40 PM IST

Published On Jan 10, 2020, 06:40 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2020, 06:40 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जाने वाले 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं. चाइनामैन कुलदीप यादव, रिषभ पंत और शिवम दुबे की जगह युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और मनीष पांडे को टीम में जगह मिली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो परिवर्तन किए हैं.  इसरु उडाना और भानुका राजपक्षा की जगह एंजेलो मैथ्यूज और लंक्षण संदाकन को टीम में जगह दी है. इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी.

भारत (प्लेइंग इलेवन ) :

लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन ):

दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, लक्षण संदाकन, वानिंडू हासारंगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान).

 

Editor's Pick