टीम इंडिया ने नए साल की शुरुआत जीत से की, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मेहमान श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था

Edited By : Kamlesh Rai |Jan 07, 2020, 10:27 PM IST

Published On Jan 07, 2020, 10:27 PM IST

Last UpdatedJan 07, 2020, 10:27 PM IST

Shreyas Iyer with Virat Kohli @twitter bcci

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से हराकर साल 2020 की शुरुआत जीत से की है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से रखे गए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाए. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

केएल राहुल और शिखर धवन ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर केएल राहुल (45) और शिखर धवन (32) ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की.

राहुल ने अपनी पारी में 32 गेंदों पर 6 चौके लगाए जबकि धवन ने 32 गेंदों पर 2 चौके जड़े. श्रेयस अय्यर 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान विराट कोहली 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 2 छक्के और एक चौका लगाया. रिषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद लौटे. श्रीलंका की ओर से वानिंडु हसारंगा ने दो जबकि लाहिरू कुमारा ने एक विकेट झटका.

IPL 2020 का फाइनल मुकाबला 24 मई को, मैचों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होना लगभग तय

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 142 रन पर रोका 

भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने मेहमान श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन पर ही बना पाई. उसकी ओर से कुसल परेरा ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली.

भारत की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन जबकि नवदीप सैनी और चाइनामैन कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट निकाले. पीठ में स्ट्रेस फ्रेक्चर चोट की वजह से 4 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले पेसर जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया.

भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. उसकी ओर से ओपनर दनुष्का गुणाथिलका (20), अविष्का फर्नांडो (22) और कुसल परेरा (34) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें इसे बड़े स्कोर में नहीं बदलने दिया.

चोटिल युवा ओपनर पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के दो प्रैक्टिस मैचों से बाहर

वाहिंदु हसरंगा (नाबाद 16) ने बुमराह की अंतिम तीन गेंदों पर चौके लगाकर टीम को कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. धनंजय डिसिल्वा (17) और ओशाडा फर्नांडो (10) दोहरे अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज थे.

श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की और पहले छह ओवर में 1 विकेट पर 48 रन बनाए. अविष्का ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे. सैनी ने इसके बाद गुणाथिलका को बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया.

सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा.

Editor's Pick