- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indvwi 1st odi ive never seen that happen in cricket says virat kohli 3879089
रविंद्र जडेजा के आउट मामले में कोहली बोले- मैंने ऐसा वाकया क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखा
भारत चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरा था लेकिन उसे 5वें गेंदबाज की कमी खली क्योंकि शिवम दुबे (7.5 ओवर में 68 रन) और केदार जाधव (एक ओवर में 11 रन) प्रभाव नहीं छोड़ पाए
Published On Dec 15, 2019, 11:20 PM IST
Last UpdatedDec 15, 2019, 11:20 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे हारने के बाद युवा विकेटकीपर रिषभ पंत औार श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.
‘इस समय मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि पिछली बार जब मैंने शतक लगाया था तब हम हार गए थे’
विंडीज ने रविवार को चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में भारत को 8 विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में पंत ने 70 जबकि अय्यर ने 71 रन की पारी खेली.
हार के बाद कोहली ने कहा, ‘मैं और रोहित (शर्मा) आज नहीं चल पाए और ऐसे में उन दोनों (रिषभ पत-श्रैयस अय्यर) के पास मौका था और उन्होंने धीमी पिच पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.’
‘जीत का श्रेय विंडीज को’
कोहली ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि धीमी पिच होने के कारण टीम प्रबंधन को गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त लगे थे.
भारत चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरा था लेकिन उसे पांचवें गेंदबाज की कमी खली क्योंकि शिवम दुबे (7.5 ओवर में 68 रन) और केदार जाधव (एक ओवर में 11 रन) प्रभाव नहीं छोड़ पाए.
IPL Auction 2020: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे ऊंची बोली
कोहली ने कहा, ‘हमें लगा कि गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त होंगे विशेषकर तब जबकि पिच धीमा खेल रही थी और केदार एक विकल्प था, लेकिन दूधिया रोशनी में यह (पिच) अलग तरह से खेली.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. तेज गेंदबाज गेंद पर अच्छी पकड़ नहीं बना पा रहे थे. हेटमेयर ने बेहतरीन पारी खेली और होप ने भी.’
‘मैंने पहली बार देखा ऐसा वाकया’
रविंद्र जडेजा के आउट होने के बारे में कोहली ने कहा, ‘ फील्डर ने अपील की? अंपायर ने कहा ‘नॉटआउट’. मैदान के बाहर बैठे लोग यह तय नहीं कर सकते की वहां क्या हुआ. मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा.’
सीरीज का दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.