This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
INDvsWI 3rd ODI: कुलदीप की नजर 'विकेटों के शतक' पर, शमी के इस बड़े रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी
भारत और विंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच रविवार को कटक के बारबती स्टेडियम में खेला जाएगा
Written by India.com Staff
Last Published on - December 21, 2019 6:07 PM IST

INDvWI 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के लिए कटक वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने का बेहतरीन मौका है. मेजबान भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) की टीम 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में रविवार को बारबती स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
India vs West Indies, 3rd ODI: कटक वनडे मैच में टीम इंडिया में होगा एक अहम बदलाव!
25 वर्षीय कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप ने विशाखापत्तनम वनडे में हैट्रिक लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की है. कुलदीप वनडे इंटरनेशनल में 2 बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं। उनके लिए पिछले कुछ महीने मुश्किलों भरे रहे, क्योंकि इस दौरान वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे . हैट्रिक लेने के बाद कुलदीप ने खुद स्वीकार किया था कि उनके लिए पिछले 6-8 महीने मुश्किल रहे थे.’
बकौल कुलदीप, ‘ मैं काफी मेहनत कर रहा था। चार-पांच महीनों से मैं संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, अच्छी गति से और अच्छी विविधता से. इसलिए यह मेरे लिए काफी संतोषजनक बात है.’
कटक वनडे से पहले श्रेयस अय्यर बोले- तब मैं आक्रामक बल्लेबाज था लेकिन कभी जिम्मेदारी…
उत्तरप्रदेश के कुलदीप को वनडे में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए महज एक विकेट की जरूरत है. यदि वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो कुलदीप भारत की ओर से सबसे तेज वनडे में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच जाएंगे जिन्होंने 56 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ये उपलब्धि हासिल की है.
कुलदीप ने 55 वनडे में अब तक 99 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी श्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर 6 विकेट है. बहुत कम समय में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले कुलदीप ने अब तक 6 टेस्ट और 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में कुलदीप के नाम 24 जबकि टी-20 में 37 विकेट दर्ज हैं.
