- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indvwi shimron hetmyer has come under a lot of criticism says kieron pollard 3879120
कीरोन पोलार्ड बोले-आलोचकों के निशाने पर थे शिमरोन हेटमेयर
22 साल के हेटमेयर ने अपनी शतकीय पारी में 106 गेंदों पर 11 चौके और 7 छक्के लगाए
Published On Dec 16, 2019, 12:31 AM IST
Last UpdatedDec 16, 2019, 12:31 AM IST
INDvWI 1st ODI: वेस्टइंडीज लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान कीरोन पालार्ड ने चेन्नई वनडे में 139 रन की पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर की जमकर तारीफ की है.
रविंद्र जडेजा के आउट मामले में कोहली बोले- मैंने ऐसा वाकया क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखा
हेटमेयर और शाई होप (नाबाद 102) के शतकों के दम पर विंडीज ने भारत को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 287 रन बनाए थे. जवाब में विंडीज ने 47.5 ओवर में 2 विकेट 291 रन बनाए.
जीत के बाद पोलार्ड ने कहा, ‘हेटमेयर आलोचकों के निशाने पर थे लेकिन यह अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने का मामला था. टीम प्रबंधन को उन पर पूरा भरोसा था.’
‘इस समय मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि पिछली बार जब मैंने शतक लगाया था तब हम हार गए थे’
पोलार्ड ने रविंद्र जडेजा के रन आउट के मामले को तूल नहीं दिया. जडेजा के रन आउट के बारे में उन्होंने कहा, ‘आखिर में सही फैसला हुआ जो कि महत्वपूर्ण है. हमने अपील की और अंपायर ने उस समय सही फैसला नहीं किया लेकिन आखिर में उचित फैसला हो गया.’
हेटमेयर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.