Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 30, 2025 9:26 AM IST

INDW VS AUSW Semifinal: भाग्य के सहारे अंतिम चार में जगह बनाने वाली भारतीय टीम को महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज नवी मुंबई में ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. सात बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत से न केवल भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आईसीसी खिताब जीतने की उसकी उम्मीदों को भी पंख लग जाएंगे. सात साल पहले 2017 में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड के डर्बी में 115 गेंदों में नाबाद 171 रन की पारी खेली थी, भारतीय फैंस को कप्तान से एक ऐसे ही पारी की उम्मीद हैं.
भारतीय टीम के प्रदर्शन में अभी तक निरंतरता का अभाव रहा है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पराजित करने का यह सुनहरा मौका है लेकिन इसके लिए उसके खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
वर्तमान विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है, पहले दो मैच में जीत के बाद उसे लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी की और सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि भारत अब उन सभी प्रतिद्वंद्वियों के साथ सेमीफाइनल में है जिन्होंने लीग मुकाबलों में उसे पराजित किया था.
लेकिन मैदान पर उतरने से पहले भारत को अपनी टीम संयोजन को लेकर कुछ सबसे प्रासंगिक सवालों का सामना करना पड़ेगा. प्रतीका रावल के बैकअप के तौर पर चुनी गईं बड़े शॉट लगाने वाली शेफाली वर्मा को टीम में शामिल करना आग में घी डालने जैसा है क्योंकि वह भारतीय योजना का हिस्सा नहीं थी और यही वजह थी कि वह भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल नहीं थी. उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ उनका रिकॉर्ड (25 पारियों में 37.20 की औसत से 893 रन) रावल और मंधाना के सलामी जोड़ी के रूप में 23 पारियों में 78.21 की औसत से 1,799 रनों से कमतर दिखता है.
क्या भारत को शेफाली को चुनना चाहिए, जिनकी आक्रामक शैली विरोधियों पर दबाव बना सकती है और मंधाना के शानदार फॉर्म की बराबरी कर सकती है। या फिर उन्हें छठे गेंदबाज़ को शामिल करने के लिए हरलीन देओल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहिए. भारतीय टीम प्रबंधन के लिए यह सबसे बड़ा सवाल है. हरलीन ने सात मैचों में 75.11 की औसत से बिना किसी अर्धशतक के 169 रन बनाए हैं, जो आकर्षक नहीं लगते हैं लेकिन क्रीज पर टिके रहने की उनकी क्षमता भारत को शीर्ष पर मजबूती प्रदान कर सकती है और मंधाना को एक परिचित सहारा भी दे सकती है जो रावल दूसरे छोर से प्रदान करती हैं.
इसके अलावा यह भी बड़ा सवाल है कि क्या भारत को बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को टीम में बनाए रखना चाहिए या नहीं क्योंकि वह एक कुशल क्षेत्र रक्षक हैं और पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की थी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि स्नेहा राणा अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है
बेमौसम बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बनी हुई है और बड़े स्कोर का दबाव लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को परेशानी में डाल सकता है. महिला विश्व कप के भी दो वनडे मैच नवी मुंबई के इस मैदान पर खेले गए हैं, जिनमें पहले खेलने वाली टीम ने ही जीत हासिल की है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाना है, जहां खेल पर बारिश का खतरा बना हुआ है. वेदर ऐप एक्यूवेदर ने गुरुवार को नवी मुंबई में बारिश होने का अनुमान जताया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में बारिश होने के 25% चांस हैं, इसके अलावा तूफानी हवाएं भी मैच को प्रभावित कर सकती हैं. हालांकि सेमीफाइनल को लेकर रिजर्व डे भी रखा गया है. अगर मैच बारिश की वजह 30 अक्टूबर यानि आज नहीं हो पाता है, तो यह 31 अक्टूबर को होगा. और अगर उस दिन भी खेल बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अंक तालिका में अपनी स्थिति के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम हर विभाग में मजबूत है, शायद ही कोई अन्य टीम हो जो उनके कौशल या दृढ़ता की बराबरी कर सके, लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि टीम उस दिन कितना अच्छा खेल दिखाती है, ऑस्ट्रेलिया को इस बात का अच्छी तरह से एहसास होगा कि भारत उसके सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकता है.
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, मेगन स्कुट, जॉर्जिया वेयरहैम
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
