- क्रिकेट न्यूज़
- News
- indw vs engw shafali verma became first indian women to score fifty plus runs in both innings of debut test
INDw vs ENGw: Shafali Verma डेब्यू मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी जमाने वाली पहली भारतीय महिला
अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वालीं शैफाली वर्मा ने भारत की ओर से नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
Published On Jun 18, 2021, 09:26 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2021, 09:26 PM IST
शैफाली वर्मा @ICCTwitter
महिला क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भले भारतीय टीम की हालत खस्त हो. लेकिन 17 वर्षीय युवा ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा (Shafali Verma) का शानदार प्रदर्शन जारी है. पहली पारी में अपने डेब्यू शतक से मात्र 4 रन से चूकी शैफाली ने मैच की दूसरी पारी में भी फिफ्टी जमा दी है. अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली वह पहली भारतीय और दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी हैं.
शेफाली ने भारतीय टीम की पहली पारी में 96 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम के फालोऑन के लिए उतरने के बाद वह तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 55 रन पर खेल रही थीं.
शेफाली से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की लेस्ली कुक (72 एवं 117, बनाम भारत, 1986), श्रीलंका की वनीसा बोवेन (78 एवं 63, बनाम पाकिस्तान, 1998) और ऑस्ट्रेलिया की जेफ जॉनसेन (99 एवं 54, बनाम इंग्लैंड, 2021) ने हासिल की थी.
यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पहली पारी में केवल चार रन से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गई थी. इसके अलावा उनके पास सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक बनाने का अवसर भी था. वह इस पारी में तिहरे अंक में पहुंचकर ये दोनों उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं.