• Home
  • News
  • INDW vs PAKW Head to Head records and stats india vs Pakistan womens t20 world cup 2026 harmanpreet kaur vs fatima sana

INDW vs PAKW Head to Head: भारत या पाकिस्तान, आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी? यहाँ देखें पूरे रिकॉर्ड्स

INDW vs PAKW Head to Head: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलेगी. टी20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार रहा है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 10, 2026, 06:15 PM IST

Published On Jun 10, 2026, 06:15 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2026, 06:15 PM IST

महिला विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है. जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. लेकिन फैंस जिस मैच का इंतजार बड़ी ब्रेसबी से कर रहे हैं. उसमें 14 जून को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने नजर आने वाली है. दोनों टीमें इस मैच से टी20 विश्व कप में अपने सफर का आगाज करेगी. वैसे महिला क्रिकेट में भारतीय टीम पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत है. जिसकी गवाही खुद रिकॉर्ड्स दे रहे हैं. आइए जानें टी20 में किसका पलड़ा हेड टू हेड में भारी है.

भारत या पाकिस्तान किसका पलड़ा है भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच आजतक टी20 प्रारुप में कोई भी बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है. इसका अहम कारण दोनों देशों के मौजूदा हालात है.भारत और पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ आईसीसी इवेंट्स, एशिया कप, एशियन गेम्स में एक-दूसरे के बीच मैच खेला जाता है. महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है. दोनों के बीच अबतक 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 13 और पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है. वहीं टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों ने 8 मैच खेले हैं. जिसमें भारत को 6 मुकाबले में सफलता मिली है. जबकि पाकिस्तान की झोली में 2 मैच गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप में कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अभी तक खिताब अपने नाम नहीं किया है. वहीं भारत ने साल 2020 के विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पाकिस्तान की टीम विश्व कप में एक बार भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम : फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

Editor's Pick