- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Womens T20 World Cup 2024: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया, सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम
Womens T20 World Cup 2024: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया, सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम
INDW VS SLW: भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच होने वाले मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Oct 09, 2024, 06:22 PM IST
Last UpdatedOct 09, 2024, 06:22 PM IST
(Image credit- @BCCIWomen X)
India Women vs Sri Lanka Women Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय़ महिला टीम ने श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है.
Follow Updates here:
INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत का बड़ा स्कोर, श्रीलंका को दिया 173 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से तूफानी पारी खेलते हुए 27 गेंद में 52 रन बनाए. अपनी पारी में हरमन ने 8 चौके और 1 छक्के लगाए.
INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग, स्मृति और शेफाली ने बोला हमला
भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं. दोनों के धमाके के दमपर भारतीय टीम ने 10 ओवर में 78 रन बना लिए हैं. फिलहाल स्मृति 42 रन और शेफाली 35 रन बनाकर नाबाद हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (WK), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (WK), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह