INDW vs WIW: टी20 के बाद वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, स्मृति पर होगी सबकी नजरें
INDW vs WIW: टी20 के बाद वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, स्मृति पर होगी सबकी नजरें
टी20 सीरीज के बाद भारत की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने पर होगी.
Written by Saurav Kumar Last Updated on - December 21, 2024 10:23 PM IST
INDW vs WIW ODI Series: पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से यहां शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में कैरेबियाई टीम को 2-1 को हराकर पिछले पांच वर्षों में अपनी पहली घरेलू टी20 श्रृंखला जीती. इन दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मैचों में भी भारत ने 4-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना रखी है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हरमनप्रीत की फिटनेस पर रहेंगी सबकी नजरें
भारत के लिए एकमात्र चिंता नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस होगी, जो घुटने की चोट के कारण आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल पाईं थी. हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना ने भारत का नेतृत्व किया और उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी अपनी छाप छोड़ी. बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना वनडे मैचों में भी इसी लय को जारी रखने का प्रयास करेगी. पिछले 10 एकदिवसीय मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 60 की औसत से 599 रन बनाए हैं.
हरमनप्रीत और मंधाना के अलावा भारतीय टीम के पास कुछ अन्य उपयोगी बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल में अपने प्रदर्शन से विशेष छाप छोड़ी है. जेमिमा रोड्रिग्स अच्छी फॉर्म में हैं जबकि रिचा घोष ने तीसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाया था. तेजल हसब्निस और हरलीन देओल के जुड़ने से मध्यक्रम को और अधिक मजबूती मिलेगी. भारत की गेंदबाजी इकाई में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है और वे यहां नवनिर्मित कोटाम्बी स्टेडियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. यह स्टेडियम अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा.
पिछले 10 मैच में 15 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और साइमा ठाकोर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. भारत के पास प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज टिटास साधु को उतारने का विकल्प भी होगा. भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान हेली मैथ्यूज, अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल होंगी. मैथ्यूज ने इस सत्र में सात मैचों में 45 की औसत से 308 रन बनाए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.