- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Injured Josh Hazlewood ruled out of Bangladesh Test series and India tour starting from September
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से बाहर हुए चोटिल जॉश हेजलवुड
ढाका टेस्ट के तीसरे दिन चोटिल हुए हेजलवुड भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
Published On Aug 29, 2017, 06:36 PM IST
Last UpdatedAug 29, 2017, 06:36 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। ढाका टेस्ट के तीसरे दिन हेजलवुड फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें मैच के दौरान मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। दिन का खेल खत्म होने के बाद उनके सीरीज से बाहर होने का ऐलान कर दिया गया है। हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर होने वाली वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। 17 सितंबर से शुरू होने वाले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया टीम बांग्लादेश दौरे पर केवल दो तेज गेंदबाज लेकर आई थी। अब जबकि हेजलवुड चोटिल हैं कंगारू टीम के पास केवल पैट कमिंस बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश दौरे पर नहीं आए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि उन्हें इस दौरे पर एक और टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में कप्तान स्टीवन स्मिथ को तेज गेंदबाजी के विकल्प तलाशने होंगे। [ये भी पढ़ें: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड]
ढाका टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। उप कप्तान डेविड वार्नर ढाका की स्पिन मददगार पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं कप्तान स्मिथ भी 25 रन बनाकर नाबाद हैं।