This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
चोटिल कुल्टर नाइल की जगह स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बैश लीग में क्षेत्ररक्षण के दौरान हुए थे चोटिल
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 23, 2015 12:38 PM IST


वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है। उन्हें नाथन कुल्टर नाइल के चोटिल हो जाने के बाद यह मौका मिला है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि नाइल को बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कॉचर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच में चोट लग जाने के कारण विक्टोरिया के स्कॉट बोलैंड को टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बिकले ने बताया कि पर्थ स्कॉचर्स की मेडिकल टीम ने इस बात की घोषणा की है कि कुल्टर नाइल को मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लग गई थी। ALSO READ: न्यूजीलैंड की कमान संभालने को तैयार हैं विलियमसन: डेनियल विटोरी
उन्होंने कहा, “हालांकि चोट कितनी गहरी है और उससे उबरने में कितना समय लगेगा इस बार में हम तभी कुछ कह सकते हैं, जब हमारे पास स्कैन रिपोर्ट आ जाएगी तभी हम इसके बारे में कोई जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल कुल्टर नाइल की चोट को देखते हुए उनको बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्कोर
TRENDING NOW
अपनी शानदार गेंदबाजी और लंबे छक्के लगाने के लिये मशहूर नाथन कुल्टर नाइल ने साल 2015 में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये खेलते हुए क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। नाथन कुल्टर नाइल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये शानदार गेंदबाजी की थी। बिग बैश लीग में वो पर्थ स्कॉचर्स के लिये टीम के स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे। उनके टीम में होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को वेरीयशन मिल रहा था। लेकिन अब उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को यह भूमिका दी जाएगी। ALSO READ: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट मैदान पर दिखाया रेड कार्ड
