अफरीदी की फिटनेस को लेकर आया अपडेट, लंबे समय के लिए मैदान से रहेंगे दूर

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए शाहीन शाह अफरीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Edited By : Press Trust of India |Nov 20, 2022, 09:39 PM IST

Published On Nov 20, 2022, 09:39 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2022, 09:39 PM IST

TWITTER/@iShaheenAfridi

कराची। T20 वर्ल्ड कप फाइनल में शाहीन अफरीदी को फील्डिंग के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। शाहीन की चोट को लेकर अब बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि अफरीदी की अप्रैल 2023 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना नहीं है जिसका मतलब है कि वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर होने वाले पांच टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अफरीदी को घुटने की चोट के कारण विश्राम दिया गया था लेकिन शनिवार को उन्हें तब एक और झटका लगा जब उन्हें एपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहीन का ऑपरेशन सफल रहा तेज गेंदबाज ने अस्पताल के बिस्तर पर अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “आज एपेन्डेक्टॉमी की एक सर्जरी हुई लेकिन बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।”

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा, ‘‘अफरीदी का एपेंडिसाइटिस के लिए आज ऑपरेशन हुआ और उन्हें कम से कम छह सप्ताह के विश्राम की सलाह दी गई है। इसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन से भी गुजरना होगा।’’

 

उन्होंने कहा,‘‘ वह निश्चित तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में होने वाले तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा वह इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।’’

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 1 दिसंबर से होना है। पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जाना है। इसके बाद मुल्तान में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कराची में खेला जाएगा।

Editor's Pick