IPL 2020 में शेल्डन कॉटरेल के खिलाफ पारी से Iceman राहुल तेवतिया को आत्मविश्वास मिला: सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर नेतनावपूर्ण क्षणों के लिए राहुल तेवतिया को 'आइसमैन' उपनाम दिया

Edited By : India.com Staff |May 03, 2022, 04:04 PM IST

Published On May 03, 2022, 04:04 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2022, 04:04 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि आईपीएल (IPL) 2022 में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के लिए राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) का शानदार प्रदर्शन शारजाह में आईपीएल 2020 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) की धुनाई करने जैसा है.

साल 20220 में जब तेवतिया राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. तब उन्होंने कॉटरेल के 18वें ओवर में पांच छक्के लगाए और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी टीम को 224 रनों का पीछा करने में मदद की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गावस्कर को लगता है कि 2020 की उस विस्फोटक पारी ने ऑलराउंडर खिलाड़ी को किसी भी गेंदबाज के खिलाफ अटैक करने का आत्मविश्वास दिया था. 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, उनके नाबाद 43 रन की पारी के कारण ही गुजरात टाइटंस ने केवल तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से जीत हासिल की.

गावस्कर ने कहा कि उन्होंने 28 साल क्रिकेटर को ‘आइसमैन’ उपनाम दिया और तनावपूर्ण क्षणों के दौरान तेवतिया की शांत रहने की क्षमता की सराहना की.

Editor's Pick