13 जनवरी से इंटरनेशनल लीग टी-20 की होगी शुरुआत, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, जॉनी बेयरेस्टो, भानुका राजपक्षे, शिमरन हेटमॉयर वानिंदु हसरंगा, ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 29, 2022, 05:37 PM IST

Published On Nov 29, 2022, 05:37 PM IST

Last UpdatedNov 29, 2022, 05:37 PM IST

ILT 20

ILT 20

यूएई में अगले साल जनवरी- फरवरी में होने वाले इंटरनेशनल लीग टी-20 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 13 जनवरी से मुकाबले की शुरूआत होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा. इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें अबूधाबी नाइटराइडर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, मुंबई इंडियस एमिरेट्स, डेजर्ट वाइपर और शारजाह वारियर्स शामिल हैं.

ओपनिंग मैच में 13 जनवरी को दुबई कैपिटल्स और अबूधाबी नाइटराइडर्स के बीच टक्कर होगी. पहला क्वालीफायर मैच आठ फरवरी को जबकि नौ फरवरी को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. 10 फरवरी को दूसरा क्वालीफायर मैच होगा. सभी मैच यूएई के दुबई, शारजाह और अबूधाबी के मैदान पर खेले जाएंगे. ओपनिंग और फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

2023 वनडे वर्ल्ड कप: अब तक सात टीमों ने किया क्वालीफाई, एक स्थान के लिए चार टीमों में है टक्कर

बता दें कि इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के स्टार प्लेयर्स हिस्सा लेंगे. कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, जॉनी बेयरेस्टो, भानुका राजपक्षे, शिमरन हेटमॉयर, दासुन शनाका, क्रिस लीन, मोईन अली, डेविड मलान, निकोलस पूरन, वानिंदु हसरंगा, ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होंगे.

 

Editor's Pick