add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंजमाम उल हक ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-जब मैं खेलता था तब...

इंजमाम ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान और पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की कप्तानी में डेब्यू किया था

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 23, 2020 3:26 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने भारतीय बल्लेबाजों पर खुद के लिए खेलने का आरोप लगाया है. इंजमाम का कहना है कि जब वो खेलते थे उस समय भारतीय बल्लेबाज टीम में अपनी जगह को पक्की करने के लिए खेलते थे जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बजाए टीम के लिए खेलते थे. अपनी टीम के लिए कई बार संकटमोचक की भुमिका निभा चुके इंजमाम ने कहा कि उस समय पाक खिलाड़ी अपने कप्तान का पूरा सपोर्ट करते थे खासकर इमरान खान को.

7 साल पहले क्रिस गेल के बल्ले ने बरपाया था कहर, आज भी कायम है ये ‘महा-रिकॉर्ड’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंजमाम ने ये सारी बातें रमीज राजा के यूट्यूब चैनल पर कहा है. बकौल इंजमाम, ‘जब हम भारत के खिलाफ खेलते थे तो कागजों पर उनकी बल्लेबाजी हमसे मजबूत थी. हमारे बल्लेबाज 30 या 40 रन भी बनाते थे तो वह टीम के लिए होते थे. लेकिन भारत के खिलाड़ी शतक भी बनाते थे तो अपने लिए ही बनाते थे. यह दोनों टीमों के बीच फर्क था.’

इंजमाम ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान और पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की कप्तानी में पदार्पण किया था. उन्होंने कहा कि खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का भी जिस तरह से वह बचाव करते थे, उनकी सभी बहुत इज्जत करते थे.

इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने प्रेग्नेंट पत्नी के लिए किया ये काम अब हो रहा पछतावा

उन्होंने कहा, ‘इमरान भाई बहुत तकनीकों में नहीं पड़ते थे लेकिन उन्हें पता था कि टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराना है. उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का साथ दिया और इसी वजह से महान कप्तान बने.’

इंजमाम ने पाकिस्तान की ओर से 120 टेस्ट, 378 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं