• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • अजहरूद्दीन की तरह सलीम मलिक को भी मिलना चाहिए मौका : इंजमाम उल हक

अजहरूद्दीन की तरह सलीम मलिक को भी मिलना चाहिए मौका : इंजमाम उल हक

मलिक को पाकिस्तान के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में बताने वाले इंजमाम ने कहा कि उनकी खेल की जानकारी युवा खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 20, 2020, 06:57 PM IST

Published On Apr 20, 2020, 06:57 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2020, 06:57 PM IST

Inzamam-ul-Haq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि साल 2000 में मैच फिक्सिंग के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आजीवन प्रतिबंधित किए गए सलीम मलिक को दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। मलिक पर पीसीबी ने अजीवन प्रतिबंध लगाया था जिसे 2008 में लाहौर की स्थानीय अदालत ने हटा दिया था।

मलिक को पाकिस्तान के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में बताने वाले इंजमाम ने कहा कि उनकी खेल की जानकारी युवा खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज रद्द की

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘उनका करियर इस तरह से खत्म हुआ, यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण था। उनके करियर का अंत इस तरह से नहीं होना चाहिए था। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें दूसरा मौका देना चाहिए ताकि वह देश के लिए कुछ कर सकें।’

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे आए मुश्फिकुर रहीम; नीलामी के लिए दिया बैट

उन्होंने कहा, ‘भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को भी इसी तरह प्रतिबंधित किया गया था लेकिन अब वह हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष हैं। इसी तरह मलिक को भी क्रिकेट संबंधी गतिविधियों में शामिल करना चाहिए।’

Editor's Pick