• Home
  • News
  • IPL 10: Gujarat Lions start training camp

गुजरात लॉयंस ने अभ्यास शुरू किया, सोशल मीडिया पर डालीं फोटो

गुजरात लॉयंस को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 7 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है

Edited By : Manoj Shukla |Mar 29, 2017, 11:48 AM IST

Published On Mar 29, 2017, 11:48 AM IST

Last UpdatedMar 29, 2017, 11:48 AM IST

गुजरात लॉयंस © AFP
गुजरात लॉयंस © AFP

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सारी टीमें अभ्यास में जुट गईं हैं। पिछली सीजन में अपना पहला आईपीएल खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात लायंस ने भी अपने घरेलू मैदान सौराष्ट क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान कई खिलाड़ियों को आपस में बातचीत और रणनीति बनाते देखा गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का भी अभ्यास किया। आपको बता दें कि गुजराज लॉयंस का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 अप्रैल को खेला जाएगा। गुजरात अपना पहला मैच अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेगी।


भले ही 7 तारीख को अभी कुछ दिन बाकी हों, लेकिन गुजरात अभी से कड़े अभ्यास में जुट गया है। टीम का इरादा इस सीजन में और अच्छा करने का होगा। आईपीएल-9 में गुजरात ने ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और टेबल टॉपर बनी थी। हालांकि इसके बाद टीम को अपने क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले गंवाने पड़े थे और वे फाइनल में पहुंचने के दोनों मौके गंवा बैठी थी। लेकिन इस बार टीम का इरादा कम से कम फाइनल तक का सफर तय करना होगा। गुजरात की टीम में कई बड़े और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। सुरेश रैना की कप्तानी में इस बार भी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गुजरात ने अभ्यास की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर डालीं हैं। ट्विटर अकाउंट पर फोटो डालते हुए टीम ने लिखा, ”राजकोट के सौराष्ट क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास की एक्सक्लूसिव फोटो। खिलाड़ी दहाड़ने के लिए तैयार हैं।”

Editor's Pick