आईपीएल ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम का धमाका, मिल गए 6.20 करोड़ रु.

शाहबाज नदीम भी 3.20 करोड़ रु. में बिके

Edited By : Anoop Dev Singh |Jan 28, 2018, 10:15 AM IST

Published On Jan 28, 2018, 10:15 AM IST

Last UpdatedJan 28, 2018, 10:15 AM IST

कृष्णप्पा गौतम
कृष्णप्पा गौतम

आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन टीम इंडिया के घरेलू लेग स्पिनर्स के लिए बोली लगी जिसमें सबसे ज्यादा रकम कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को मिल गई। गौतम को राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख रु. में खरीद लिया। गौतम अच्छी गेंदबाजी के साथ-साथ जबर्दस्त हिटिंग भी कर सकते हैं। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 159.79 है। जबकि गेंदबाजी की बात करें तो उनका इकॉनमी रेट महज 7.06 है।

शाहबाज नदीम को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया। नदीम क 3 करोड़ 20 लाख रु. में खरीदा गया। शाहबाज नदीम पिछले कई सालों से आईपीएल और घरेलू सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन करते आ रहे हैं, इस वजह से उन्हें बड़ी रकम हासिल हुई। एक और लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को भी 2 करोड़ 20 लाख रु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। मुरुगन अश्विन सबसे पहले पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते दिखे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक और लेग स्पिनर राहुल चाहड़ को भी बड़ी रकम हासिल हुई। चाहड़ को 1 करोड़ 90 लाख रु. में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। इस गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता, जिसकी वजह से उन्हें इतनी बड़ी रकम हासिल हुई। राहुल चाहड़ पिछले सीजन में पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे।

टीम इंडिया के लिए इसी साल डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिनर और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी बड़ी रकम हासिल हुई। सुंदर को 3 करोड़ 20 लाख रु. में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। पवन नेगी को भी 1 करोड़ रु. में रॉइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए बैंगलोर की टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/team-india-retain-icc-test-championship-mace-681661″][/link-to-post]

आपको बता दें सभी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी दांव लगा रही हैं। यही वजह है कि पहले दिन की बोली के दौरान मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पांड्या को 8.80 करोड़ रु. में खरीदा है। टीम इंडिया के दो रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को भी बड़ी रकम मिली। युजवेंद्र चहल को 6 करोड़ रु. में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में बरकरार रखा वहीं कुलदीप यादव को भी 5 करोड़ 80 लाख रु. में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर अपना हिस्सा बनाया।

Editor's Pick