कोलकाता नाइट राइडर्स ने हीथ स्ट्रीक को बनाया गेंदबाजी कोच

चोट के कारण पहले ही केकेआर के आंद्रे रसेल, मिशेल जॉनसन और क्रिस लिन के खेलने पर बना हुआ है संशय

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 17, 2018, 03:00 PM IST

Published On Mar 17, 2018, 03:00 PM IST

Last UpdatedMar 17, 2018, 03:00 PM IST

Heath Streak © Getty Images

मौजूदा समय में जिम्‍बाब्‍वे की टीम के कोच हीथ स्ट्रीक को आईपीएल-11 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्‍त किया है। हीथ स्‍ट्रीक लक्ष्‍मीपति बालाजी की जगह टीम में लेंगे। लक्ष्‍मीपति बालाजी इस सीजन में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के साथ जुड़ गए हैं। वाेे महेेंद्र सिंंह धोनी की सेना को कोचिंग देंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/nidahas-trophy-2018-kusal-perera-regrets-missing-final-praises-bangladesh-693425″][/link-to-post]

हीथ स्‍ट्रीक इससे पहले गुजरात लॉयन्‍स की टीम को आईपीएल के पिछले दो सीजन के दौरान कोचिंग दे चुके हैं। स्‍ट्रीक के अलावा केकेआर के कोचिंग स्‍टॉफ में साइमन कैटिच और जैक्स कैलिस पहले से मौजूद हैं। स्‍पोर्टस्‍टार से बातचीत के दौरान स्‍ट्रीक ने कहा, ” केकेआर की टीम सही दिख रही है। मैं इस टीम को अपना पूरा टेक्निकल दूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर की कप्‍तानी का जिम्‍मा दिनेश कार्तिक को सौंपा गया है। हीथ स्‍ट्रीक ने कहा के दिनेश कार्तिक के साथ पहले मैं गुजरात लायन्‍स की टीम के साथ रहते हुए समय बिता चुका हूं। वो बेहद अच्‍छे इंसान हैं। ऐसे में उनके साथ टीम को आगे ले जाने में मजा आएगा। दिनेश कार्तिक हमेशा नई चीजें जानने के इच्‍छुक रहते हैं। पिछले दो सीजन के दौरान वो मेरे अच्‍छे दोस्‍त भी बन गए हैं। सबसे अच्‍छी बात ये है कि उन्‍हें क्रिकेट के खेल के बारे में बात करने में काफी मजा आता है।

चोट के कारण पहले ही केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी आंद्रे रसेलमिशेल जॉनसन और क्रिस लिन के खेलने पर संशय बना हुआ है। पाकिस्‍तान सुपर लीग में गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर विवाद के बाद वेस्‍टइंडीज के प्रमुख गेंदबाज सुनील नारायण का आईपीएल खेलना भी अब मुश्किल नजर आ रहा है। आईसीसी के नियम के मुताबिक गेंदबाजी के दौरान किसी खिलाड़ी का हाथ 15 डिग्री से ज्‍यादा नीचे नहीं जाना चाहिए। अगर गेंदबाज ऐसा करता तो इसे अवैध गेंद माना जाएगा।

Editor's Pick