Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 8, 2015 5:54 PM IST


पुणे और राजकोट ने दो नई इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों की बोली जीत ली है और यह दोनों टूर्नामेंट की निलंबित फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपकिंग्स(सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स(आरआर) की जगह अगले दो संस्करणों के लिए लेंगी। पुणे की टीम को आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरमेन संजीव गोयनका ने खरीदा है। वहीं इंटेक्स टेक्नॉलजीज इंडिया ने राजकोट टीम को खरीदा है। सीएसके और आरआर को इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने अगले दो साल के लिए निलंबित कर दिया था। इन टीमों के मालिक आईपीएल में बेटिंग के आरोप में दोषी पाए गए थे जिसके कारण ही कोर्ट ने इन दोनों टीमों को निलंबित करने का फैसला लिया था। जब सीएसके और आरआर अपने दो सालों के निलंबन को पूरा कर लेंगी तो पुणे और राजकोट फ्रेंचाइजियों को निरस्त कर दिया जाएगा।
पहले आशा की जा रही थी कि चेन्नई किसी दूसरे नाम से अपनी फ्रेंचाइजी आईपीएल में उतारेगी, लेकिन बाद में पुणे ने एक बार फिर से आईपीएल में वापसी की। मंगलवार को यह रिपोर्ट किया गया कि राजकोट के लिए बोली इंटेक्स ग्रुप ने -16 करोड़ रुपए के साथ जीती वहीं पुणे टीम की बोली आरपी-संजीव गोयनका ने -10 करोड़ के साथ जीती। अक्टूबर 2015 की शुरुआत में यह रिपोर्ट किया गया था कि बीसीसीआई आईपीएल की दो टीमों की नीलामी के लिए रिवर्स बिडिंग(उल्टी बोली) पर विचार कर रही है। इस प्रणाली के आधार पर बोली लगाने वाले बीसीसीआई द्वारा निर्धारित की गई बेस प्राइस से कम की भी बोली लगा सकते थे और इसके आधार पर जो इन दो फ्रेंचाइजियों पर सबसे कम बोली लगाएगा उसे इन दोनों टीमों का अधिकार दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड बोली जीतने वाली पार्टी को बोली की राशि देगा जिसकी सहायता से वह लागत को मैनेज करेंगे।
अगर बोली लगाने वालों की बोली निगेटिव होती है तो पार्टी को उस राशि को निगेटिव राशि के रूप में बीसीसीआई को अदा करना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस प्रणाली को इसलिए अपनाया था क्योंकि वह चाहते थे कि इसमें ज्यादा से ज्यादा बोली लगाने वाले शामिल हों और बोली को जीतने वाली फ्रेंचाइजी इस बात को लेकर बुरा ना मानें कि उनकी टीमें सिर्फ दो सालों के लिए ही टूर्नामेंट में रहेगी, क्योंकि दो साल के बाद सीएसके और आरआर के आने के बाद इन दोनों टीमों को निरस्त कर दिया जाएगा।
बीसीसीआई ने इन दो टीमों का बेस प्राइस 40 करोड़ रुपए रखा था। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरमेन संजीव गोयनका ने पुणे की फ्रेंचाइजी को खरीदने के एवज में -10 करोड़ रुपए की बोली लगाई है इसलिए वह 10 करोड़ की राशि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को देंगे। इसी समय में राजकोट टीम को खरीदने के लिए इंटेक्स टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड बीसीसीआई को 16 करोड़ रुपए देगी। आईपीएल के अगले संस्करण के लिए खिलाड़ियों को दो श्रेणियों, कैप्ड और अनकैप्ड, में रखा जाएगा, जबकि शीर्ष खिलाड़ियों की नीलामी ड्रॉफ्ट प्रणाली के आधार पर होगी। दोनों नई टीमें खिलाड़ियों की नीलामी पर न्यूनतम 40 करोड़ रुपये और अधिकतम 66 करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगी। खिलाड़ियों की ड्रॉफ्टिंग 15 दिसंबर को होनी है। आईपीएल के एक ट्वीट में कहा गया है कि पुणे को सबसे पहले ड्रॉफ्ट के जरिए खिलाड़ियों को चुनने का अवसर मिलेगा। शेष खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में छह फरवरी को होनी है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
