- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2017: Anushka Sharma flies to Bangalore to meet Virat Kohli
अनुष्का ने लगाया मरहम, विराट का दर्द हुआ खत्म!
विराट कोहली से मिलने पहुंचीं अनुष्का, मुंबई के खिलाफ खेलेंगे कोहली
Published On Apr 11, 2017, 04:04 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2017, 04:04 PM IST

चोटिल होने के कारण विराट कोहली आईपीएल-10 के शुरुआती मैचों से बाहर चल रहे हैं। चोट की वजह से शुरुआती 3 मैचों में वो अपनी टीम की तरफ से नहीं खेल पाए। अब कोहली के दर्द पर मरहम लगाने अनुष्का उनसे मिलने पहुंच गईं। खबर है कि अनुष्का शर्मा ने कोहली से मुलाकात की है। कोहली से मिलने अनुष्का बैंगलोर गईं और वहां पर उन्होंने कोहली का हाल-चाल जाना। साथ ही दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में विराट और अनुष्का को घर से एकसाथ निकलते देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: हार के जख्मों को भरने उतरेंगी दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट
Anushka Sharma flies to Bengaluru to spend time with Virat Kohli https://t.co/0VSb1N2c4L pic.twitter.com/lFnBZ8OlH5
— Lootainment (@lootainment) April 11, 2017
ये कोई पहला मौका नहीं है जब अनुष्का विराट से मिलने पहुंची हों। इससे पहले भी कई मौकों पर अनुष्का को विराट की हौसलाअफजाई के लिए कभी स्टेडियम, तो कभी टीम इंडिया के साथ कई दौरों पर देखा जा चुका है। साथ ही 14 फरवरी को दोनों ने एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। हालांकि अब खबरें आ रहीं हैं कि विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलेंगे। आईपीएल-10 में बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को 3 मुकाबलों में से 2 में हार झेलनी पड़ी है। पहले डीवीलियर्स और अब कोहली का फिट होना टीम के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कोहली के कंधे पर चोट लग गई थी। जिसके बाद वह आखिरी टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।