• Home
  • News
  • IPL 2017: Gautam Gambhir believes Rovman Powell can make up for Andre Russell’s absence

आंद्रे रसेल की कमी पूरी कर सकते हैं रोवमैन पॉवेल: गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में अभ्यास शुरू कर दिया है

Edited By : Gunjan Tripathi |Mar 29, 2017, 04:27 PM IST

Published On Mar 29, 2017, 04:27 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2017, 04:27 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स © Getty Images
कोलकाता नाइट राइडर्स © Getty Images

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल के मद्देनजर अभ्यास शुरू कर दिया है और टीम ने मंगलवार को ईडेन गार्डन पर जमकर अभ्यास किया। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज ने इस दौरान पिच का निरीक्षण किया और उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास भी किया। हालांकि गंभीर पिच की स्थिति से खास प्रभावित नहीं दिखे। गंभीर ने दसवें सीजन के शुरू होने को लेकर उत्साह दिखाया, लेकिन आंद्रे रसेल की कमी उन्हें भी खल रही है। उन्होंने कहा, “हम इस साल रसेल के बिना खेलेंगे, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कई मैचों में उसने हमें जीत दिलाई है। लेकिन साथ ही मैं आप सबसे निवेदन करना चाहूंगा कि इस नए वेस्टइंडीज युवा खिलाड़ी पर भी नजर रखें। इस खिलाड़ी का नाम है रॉवमैन पॉवेल।”

उन्होंने पॉवेल की तारीफ करते हुए कहा, “28 साल के पॉवेल भी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं साथ ही बढ़िया तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मैं उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते देखकर हैरान रह गया था। मुझे पूरा यकीन है कि उनमें रसेल की कमी को पूरा करने की काबिलियत है।” गंभीर ने पॉवेल के साथ ही सुनील नारायने के बारे में भी बात की। कप्तान ने कहा, “सुनील वापसी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अपने पुराने रूप में लौट आएंगे। वह मैचविनर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कुछ समय लगेगा साथ ही दूसरे गेंदबाजों से पूरा सपोर्ट भी चाहिए होगा।” कोलकाता आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। दो बार खिताब जीत चुकी ये टीम अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा देगी। कोलकाता का पहला मैच सात अप्रैल को सुरेश रैना की गुजरात लॉयंस के साथ है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick