add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गौतम गंभीर ने चौथे प्रयास में लिया शानदार कैच

कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - April 14, 2017 9:00 AM IST

गौतम गंभीर © IANS
गौतम गंभीर © IANS

गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेला गया आईपीएल का 11वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ी आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस बीच केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने एक शानदार कैच पकड़ा और सभी को रोमांचित कर दिया। ये बात किंग्स इलेवन पंजाब की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद की है। बल्लेबाजी कर रहे थे वरुन अरोन और गेंदबाजी कर रहे थे क्रिस वोक्स। क्रिस वोक्स की इस फुल लेंथ गेंद को वरुन ने हवा में खेला लेकिन गेंद और बल्ले से बीच अच्छा तालमेल नहीं बैठा और गेंद हवा में ऊंची उठ गई। लॉन्ग ऑफ पर लगे गंभीर ने गेंद को लपकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गेंद को लपकने के कई प्रयास करने के बाद चौथी बार वह सफल हुए और एक शानदार कैच मुकम्मल किया।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 170 रन बनाए। उनकी ओर से डेविड मिलर और मनन वोरा ने सर्वाधिक 28- 28 रन बनाए। उनके अलावा, तीन बल्लेबाज हाशिम अमला, ग्लेन मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा 25-25 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच के साथ केकेआर टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने चार विकेट झटके, वहीं क्रिस वोक्स ने 2, सुनिल नरेन, पीयूष चावला, और कोलिन डे ने एक- एक विकेट लिए। ये भी देखें-आईपीएल, मैच नंबर 11, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर कार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने ओपनिंग में गौतम गंभीर के साथ सुनील नरेन को उतारा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 76 रन जोड़े। इस दौरान सुनील ने 18 गेंदों में 37 रन ठोंके। वहीं गौतम गंभीर अंत तक 49 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने मैच 16.3 ओवरों में 171/2 के साथ 8 विकेट से जीत लिया।