आईपीएल 2017: इमरान ताहिर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में शामिल
आईपीएल के दसवें सत्र की नीलामी में इस साउथ अफ्रीकन गेंदबाज को किसी टीम ने नहीं खरीदा था।
Published On Mar 24, 2017, 11:04 AM IST
Last UpdatedMar 24, 2017, 11:04 AM IST

बर 1 वनडे और टी20 गेंदबाज इमरान ताहिर जो कि आईपीएल नीलामी में नहीं बिक पाए थे, वो अब आईपीएल के दसवें सीजन में खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श के चोटिल होने की वजह से इमरान ताहिर को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में जगह दी गई है। 37 साल के ताहिर ने 31 टी20 में कुल 54 विकेट चटकाए हैं, टी20 में उनका औसत 13.7 हैं साथ ही इकॉनामी रेट भी 6.38 है। ताहिर ने टी20 में पांच विकेट हॉल भी लिया है जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि अब ताहिर रविचंद्रन अश्विन के साथ गेंदबाजी करेंगे, इन दो दिग्गजों को एक साथ खेलते देखना दर्शकों को लिए मजेदार होगा।
बीसीसीआई के जारी किए बयान के मुताबिक, “ऑस्ट्रेलिया और पुणे टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कंधे की चोट के कारण आईपीएल के दसवें सीजन से बाहर कर दिया गया है। मार्श की जगह इस फ्रेन्चाइजी ने साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी इमरान ताहिर को टीम में शामिल किया है।” इस खबर के बाद पुणे टीम और इमरान ताहिर दोनों के प्रशंसकों काफी उत्साहित होंगे। ताहिर को इस साल नीलामी के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्हें रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल में डाल दिया गया था। नियमों के अनुसार पुणे टीम को अपने चोटिल खिलाड़ी के बदले इस सूची में किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति थी। [ये भी पढ़ें: चोटिल रोहित शर्मा देवधर ट्रॉफी से बाहर, हरभजन सिंह संभालेंगे इंडिया ‘ब्लू’ की कमान]
गौरतलब है कि ताहिर पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की तरफ से खेले थे। ताहिर आईपीएल में अबतक 20 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं, और उनका इकॉनमी रेट 8.61 है।