- Home
- News
- IPL 2017, KXIP vs Delhi Daredevils: The wicket was on the slower side and we executed our plans well, says Zaheer Khan
दिल्ली डेयरडेविल्स ने हासिल की लगातार दूसरी जीत, कप्तान जहीर खान ने दिया ये बयान
इस जीत के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के कुल चार अंको हो गए हैं। नेट रन रेट +2.217 के आधार पर दिल्ली प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
Published On Apr 16, 2017, 08:54 AM IST
Last UpdatedApr 16, 2017, 08:54 AM IST

दिल्ली डेयरडेविल्स लगातार मैच जीत रही है। पिछले मैच में जहां उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 97 रनों के लंबे अंतर से हराया था तो इस मैच में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब को 51 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के कुल चार अंको हो गए हैं। नेट रन रेट +2.217 के आधार पर दिल्ली प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच में दिल्ली की ओर से पहले तो सैम बिलिंग्स ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और बाद में गेंदबाजों ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर स्ट्रोक खेलने का मौका ही नहीं दिया और जीत दर्ज की।
अपनी जीत से खुश दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा, “हम आधारभूत चीजें अच्छी तरह से कर रहे हैं। हमें अच्छी शुरुआत मिली, और पहले 6 ओवरों में हमने कोई विकेट नहीं गंवाया। विकेट धीमा था और हमने अपनी योजना को अच्छी तरह से लागू किया। उस विकेट में ये जरूरी था कि हमें सही समय पर गति मिल गई। संजू और बिलिंग्स ने अच्छी शुरुआत दिलवाई। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बाद के ओवरों में रन रेट को गति दी। हमें उन्हें अच्छा आधार देना था। नदीम ने जिस तरह की गेंदबाजी की वह बेहद महत्वपूर्ण थी। मैं भी सिर्फ कटर्स डालने की कोशिश कर रहा था। उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा ही प्रदर्शन बाकी बचे टूर्नामेंट में भी करेंगे।” ये भी पढ़ें- आईपीएल 10, 15वां मैच, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोरकार्ड
मैच हारने के बाद किंग्स इलेवन टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, “हम बल्ले से थोड़ा पीछे रह गए। उन्हें हमने 188 रन बनाने दिए जो उस विकेट पर बहुत ज्यादा थे। हमने 30 रन लुटाए जो ज्यादा थे। कई चौके लगाने वाली गेंदें फेंकी गईं लेकिन हम दबाव को नहीं संभाल पाए। विकेट धीमा था और हम उसकी वजह से बड़े स्ट्रोक नहीं लगा पाए। जिस तरह की गेंदबाजों ने गेंदबाजी की उसमें सुधार की गुंजाइश है। मैच में जाने से पहले उनके पास अच्छी योजनाएं थीं लेकिन उन्हें वे दबाव के समय लागू नहीं कर सके। अक्षर पटेल लगातार जाहिर कर रहे हैं कि वह इस गेम के स्टार हैं। उन्होंने अच्छा ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। वहीं करियप्पा के लिए भी अच्छा दिन रहा, लेकिन इसके अलावा ये रात अच्छी नहीं रही।