आज मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे मिचेल जॉनसन
मिचेल जॉनसन गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड की देखरेख में अभ्यास करेंगे
Published On Mar 29, 2017, 10:09 AM IST
Last UpdatedMar 29, 2017, 10:09 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन बुधवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ेंगे। जॉनसन टीम के साथ कैंप में हिस्सा लेंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नये कोच महेला जयवर्धने की निगरानी में कैंप आयोजित किया गया है और ये कैंप 2 अप्रैल तक चलेगा। जॉनसन गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड की देखरेख में नेट्स में गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे। जॉनसन ने कहा, ”टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है, 2017 सीजन के लिए एमआई पल्टन के साथ खेलने की तैयारी कर रहा हूं। मजा आएगा। समर्थन के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया।” मुंबई इंडयिंस ने जॉनसन को फरवरी में आयोजित की गई नीलामी में उनके बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा था। ये भी पढ़ें: अभ्यास के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के डैरेन ब्रैवो हुए चोटिल
इससे पहले मिचेल जॉनसन ने चोटिल कप्तान विराट कोहली पर हैरान करने वाला बयान दिया था। जॉनसन ने कहा था कि अजिंक्य रहाणे को कप्तानी जारी रखनी चाहिए। जॉनसन का ये बयान तब आया था जब रहाणे की कप्तानी में टीम ने आखिरी टेस्ट को जीतकर 4 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। रहाणे ने आखिरी टेस्ट में कप्तानी की थी, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि विराट कोहली चोटिल होने के कारण चौथे टेस्ट मै