एमएस धोनी ने लगाया ऐसा छक्का जो सीधे 'साइट स्क्रीन' पर लगा

धोनी ने (21) रनों की पारी खेली।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 30, 2017, 11:14 AM IST

Published On Apr 30, 2017, 11:14 AM IST

Last UpdatedApr 30, 2017, 11:14 AM IST

एमएस धोनी © BCCI
एमएस धोनी © BCCI

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आजकल आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में अपनी टीम की ओर से बतौर खिलाड़ी खेलते हैं। जाहिर है अब उनपर जिम्मेदारियों का बोझ नहीं है। ऐसे में वह आजकल स्वभाविक क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। और लंबे- लंबे छक्के उनके बैट से दिखना तो अब आम बात हो गई है। धोनी के छक्के अब लोगों को फिर से उत्साहित करने लगे हैं। आलम ये है कि उनके छक्कों से स्टेडियम की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचने लगा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 29 अप्रैल को खेले गए मैच में आज एमएस धोनी ने पारी के 18वें ओवर में तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से स्ट्रेट का एक ऐसा छक्का मारा जो सीधे स्टेडियम में लगी साइट स्क्रीन से जा टकराया।

धोनी का यह फ्लैट छक्का था जिससे की साइट स्क्रीन को हल्की क्षति भी पहुंची। धोनी के इस शानदार छक्के की लंबाई 80 मीटर थी। धोनी इस पारी के दौरान काफी लेट बल्लेबाजी करने को आए थे। इसलिए उन्हें 17 गेंदों में 21* रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया।[ये भी पढ़ें: बैंगलोर का घटिया प्रदर्शन जारी, पुणे ने 61 रनों से धोया]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने 20 ओवरों में 157/3 का स्कोर बनाया। पुणे की तरफ से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने (45), मनोज तिवारी ने (44), सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने (37) और धोनी ने (21) रनों की पारी खेली। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम कभी भी मैच में नहीं दिखी और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 96 रन ही बना सकी। पुणे की तरफ से इमरान ताहिर ने (3), लॉकी फर्ग्यूसन ने (2), तो जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिश्चियन और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट झटका। बैंगलोर की तरफ से सिर्फ विराट कोहली ही संघर्ष कर सके और उन्होंने (55) रनों की पारी खेली।

Editor's Pick