16 अप्रैल को हमेशा हारी है मुंबई इंडियंस, क्या आज उनकी हार तय है?

16 अप्रैल को जब भी मुंबई इंडियंस कोई मैच खेली है उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 16, 2017, 10:45 AM IST

Published On Apr 16, 2017, 10:45 AM IST

Last UpdatedApr 16, 2017, 10:45 AM IST

रोहित शर्मा © AFP
रोहित शर्मा © AFP

मुंबई इंडियंस ने पिछले तीन मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और उसके अब कुल 6 प्वाइंट हो चुके हैं। नेट रन रेट +0.308 के आधार पर मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन जीत दर्ज की हैं और रविवार को उसका मुकाबला गुजरात लायंस से होने जा रहा है जिसने अपने पिछले मैच में ही जीत दर्ज करते हुए खाता खोला है। भले ही गुजरात लायंस 3 मैच में एक जीत के साथ -1.386 के रन रेट के आधार पर सातवें नंबर पर हो लेकिन जिस तरह से उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पिछले मैच में प्रदर्शन किया है उससे उनके हौंसले बुलंद हैं।

इसके अलावा 16 अप्रैल का दिन भी मुंबई टीम के लिए भारी पड़ सकता है। अजीब बात ये है कि 16 अप्रैल को जब भी मुंबई इंडियंस कोई मैच खेली है उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस तारीख को उन्होंने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और उन्हें तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात लायंस के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उनके खिलाफ दो मैच खेले थे और दोनों में ही उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।[ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को जीत का चौका लगाने से रोक पाएगी गुजरात लायंस?]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाहिर है कि इस मैच में भी मुंबई इंडियंस के ऊपर गुजरात लायंस पर पहली जीत हासिल करने का दबाव होगा। मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा समय में चिंता की बात कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है। वह लगातार छोटे स्कोर पर आउट हो रहे हैं। पिछली 4 में से तीन पारियों में उन्हें लेग स्पिनर ने आउट किया है इस दौरान वह कुल मिलाकर 13 गेंदें ही खेलने में कामयाब हुए हैं।

वैसे मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात ये है कि उनका निचला मध्यक्रम बहुत मजबूत है और तेजी से रन बनाने में सक्षम है। अंतिम ओवरों में उन्होंने इस सीजन में 12.75 के रन रेट से रन बनाए हैं जबकि उनका बीच के ओवरों में रन रेट 7.08 का रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में सबसे बड़ा खतरा गुजरात लायंस के एंड्रयू टाय हैं। टाय ने आरपीएस के खिलाफ मैच में 17 रन देकर पांच विकेट झटके थे। जाहिर है कि उनका सामना करने के लिए मुंबई टीम को सोची समझी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

Editor's Pick