add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट कोहली के आउट होने के बाद पीयूष चावला ने अजीबोगरीब अंदाज में मनाया जश्न

विराट कोहली एक बार फिर से दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - May 8, 2017 9:12 AM IST

पीयूष चावला ने विराट कोहली का कैच टपका दिया था  © BCCI
पीयूष चावला ने विराट कोहली का कैच टपका दिया था © BCCI

विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी खराब बल्लेबाजी से अपने चाहने वालों को निराश किया। रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा(एल्बीडब्ल्यू) आउट हो गए। मैच की पहली गेंद पर क्रिस गेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने को आए विराट कोहली अपनी पारी के शुरू से ही बड़े असहज नजर आए। इस दौरान पीयूष चावला ने उनका मिड ऑफ पर एक कैच भी टपका दिया। यह बात तीसरे ओवर की तीसरी गेंद की है। उमेश यादव की धीमी फुलटॉस गेंद विराट कोहली पढ़ने में कामयाब नहीं हो पाए और इस तरह गेंद उनके बल्ले से लगकर चावला की ओर मिड ऑफ क्षेत्र में उछली।

चावला ने इस कैच को टपका दिया। जाहिर है कि यह कैच छोड़ना चावला को कतई अच्छा नहीं लगा होगा। आखिर ये कैच कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी का जो था लेकिन अगली गेंद फिर से यादव ने धीमी डाली। इस बार फिर से कोहली चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले से टकराए बगैर उनके पैड से जा टकराई और इस तरह वह पगबाधा(एल्बीडब्ल्यू) आउट हो गए। [ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइटराइजर्स मैच का फुल स्कोरकार्ड पढ़ने के लिए क्लिक करें]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैसे ही अंपायर ने अंगुली उठाई। चावला की जान में जान आई। उन्होंने अपने जीभ(जुबान) बाहर निकाली और सभी के साथ मिलकर कोहली के विकेट का जश्न मनाने लगे। एक बार फिर से आरसीबी के ‘बिग थ्री’ फेल हुए। गेल जो अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे थे वह मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कोहली भी 9 गेंदों की पारी के बाद आउट हो गए। डीविलियर्स शुरू में टच में नजर आ रहे थे लेकिन वह 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।

 

इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 49 रनों पर 10 ओवरों के भीतर ऑलआउट कर दिया था। इस मैच को 6 विकेट से जीतने के साथ केकेआर ने प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। केकेआर के अब 16 अंक हैं ओर वह दूसरे नंबर पर है।