add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया के 4 और खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर!

अश्विन,मुरली विजय पूरे सीजन और रविंद्र जडेजा, उमेश यादव शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - March 31, 2017 4:34 PM IST

रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय © AFP
रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय © AFP

आईपीएल 10 अभी शुरू भी नहीं हुआ है और उससे पहले ही कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। खबर है कि के एल राहुल के आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद अब ऑफ स्पिनर आर अश्विन और ओपनर मुरली विजय भी आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। आर अश्विन राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाड़ी हैं जबकि मुरली विजय किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं।

खबरें तो ये भी हैं कि बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज उमेश यादव भी विराट कोहली की तरह आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलते नहीं दिखेंगे। खबर है कि जडेजा और उमेश पहले तीन हफ्तों तक प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे। जडेजा गुजरात लायंस और उमेश यादव कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। ये भी पढ़ें: कंधे में चोट के कारण के एल राहुल आईपीएल से बाहर, सर्जरी के लिए जाएंगे लंदन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंबे होम सीजन में लगातार गेंदबाजी और जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं मुरली विजय की गैरमौजूदगी की वजह उनके कंधे में लगी चोट हो सकती है जिसकी चलते वो बेंगलुरू टेस्ट से बाहर बैठे थे। आपको बता दें कंधे में चोट के चलते टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इनकी आईपीएल टीमों की दशा और दिशा दोनों बिगाड़ सकती है, क्योंकि इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब इस सीजन में अगर ये खिलाड़ी गायब रहते हैं तो प्वाइंट्स टेबल में इनकी टीमों की स्थिति खराब हो सकती है। आईपीएल 10 का आगाज 5 अप्रैल से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पिछले साल की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।