कौन हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के '4 दबंग' , सैम बिलिंग्स ने खोला राज!

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं सैम बिलिंग्स

Edited By : Anoop Dev Singh |May 02, 2017, 06:15 PM IST

Published On May 02, 2017, 06:15 PM IST

Last UpdatedMay 02, 2017, 06:15 PM IST

सैम बिलिंग्स © BCCI
सैम बिलिंग्स © BCCI

‘इंडियन प्रीमियर लीग’ के मौजूदा सीजन में भले ही दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन उसके के 4 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। दिल्ली की ही टीम में खेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स भी इन चार खिलाड़ियों से बेहद प्रभावित हैं। बिलिंग्स का मानना है कि संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर हालिया दौर में भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।

सैम बिलिंग्स ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, “सैमसन, नायर, पंत भारत के मौजूदा बेहतरीन युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से हैं।” उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर भी उनमें से एक हैं। चारों शानदार खिलाड़ी हैं। करुण के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव भी है, उन्होंने 303 रनों की पारी खेली थी। संजू ने आईपीएल में मिले मौके को भुनाया है। उन्होंने इस साल बेहतरीन शतक जड़ा। ऋषभ बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं।” बिलिंग्स ने कहा, “श्रेयस ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में दोहरा शतक जड़ा था। ये सभी खिलाड़ी असाधारण प्रतिभा के धनी हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिलिग्ंस का मानना है कि दिल्ली के कोच राहुल द्रविड़ के शांत रवैये का उन पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब भी वो और द्रविड़ बात करते हैं तो सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात होती है। बिलिंग्स ने द्रविड़ के बारे में कहा, “वो काफी शांत रहते हैं और शानदार इंसान हैं। उनका ड्रेसिंग रूम में रहना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुशनसीब हूं कि मैं उस टीम का हिस्सा हूं जिसके द्रविड़ कोच हैं।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए द्रविड़ का ड्रेसिंग रूम में होना सम्मान की बात है। मुझे उनसे बात करने में मजा आता है, चाहे वो क्रिकेट के बारे में हो या जिंदगी के बारे में। वह बेहद शांत रहते हैं और अपना अनुभव टीम के साथ साझा करते हैं।” ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद से बदला लेने उतरेगी दिल्ली डेयरडेविल्स

बिलिंग्स ने कहा कि उनका आईपीएल का अनुभव शानदार रहा है।”यह अच्छा अनुभव है। भारत में क्रिकेट का जुनून अतुलनीय है। यहां आकर इस टूर्नामेंट में खेलना मेरे लिए अच्छा साबित हुआ। यहां विश्व के सर्वश्रेष्ठ कोच हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं हमेशा से भारत में आकर खेलना पसंद करता हूं।”

दिल्ली के लिए ये सीजन अबतक अच्छा नहीं रहा है। उसने आठ मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज की है जबकि छह में उसे हार मिली है। लेकिन बिलिंग्स का मानना है कि टीम अपनी लय पकड़ने से ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। यह सही समय पर सही काम करने की बात है, हम ज्यादा दूर नहीं हैं, हम हर मैच में टूर्नामेंट में बने हुए हैं। मेरा मानना है कि हमें हराया नहीं गया बल्कि हम खुद अपनी गलतियों से हारे।”

Editor's Pick