• Home
  • News
  • IPL 2017, SRH VS KKR: VVS Laxman was seen fuming on analyst for not shielding the team’s tactical laptop

शिखर धवन के चौके ने तोड़ा लैपटॉप, वीवीएस लक्ष्मण हुए नाराज

शिखर धवन मैच में 23 रन बनाकर आउट हुए।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 16, 2017, 10:03 AM IST

Published On Apr 16, 2017, 10:03 AM IST

Last UpdatedApr 16, 2017, 10:03 AM IST

शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण  © IANS
शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण © IANS

क्रिकेट मैदान पर अमूमन शांत दिखने वाले वीवीएस लक्ष्मण उस समय सनराइजर्स हैदराबाद के एनालिस्ट पर बिफर पड़े जब वह लैपटॉप को शिखर धवन के एक करारे कट शॉट से नहीं बचा सके। कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद की यह बात है। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर धवन ने कट शॉट लगाया और गेंद स्लिप के ऊपर से होती हुई चार रनों के लिए चली गई लेकिन खराब बात ये रही की बाउंड्री रोप के के बाहर कोच लक्ष्मण समेत सनराइजर्स टीम के एनालिस्ट बैठे थे और उनका लैपटॉप भी वहीं रखा था। गेंद उछलते हुए सीधे उनके लैपटॉप पर जा लगी और गेंद तेजी से लगने के कारण लैपटॉप खराब हो गया।

लक्ष्मण कहते पाए गए कि तुमने गेंद को कैच क्यों नहीं किया ताकि लैपटॉप बच जाता। गेंद को अपनी ओर आते देख एनालिस्ट खुद को बचाने के लिए दूर भागे जबकि लैपटॉप को बचाने पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से लक्ष्मण बहुत गुस्सा दिखे। धवन के इस शॉट से लैपटॉप की स्क्रीन टूट गई। आपको बता दें ये लैपटॉप हैदराबाद के वीडियो विशेषज्ञ का था जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रु. थी। मतलब धवन का ये शॉट सनराइजर्स हैदराबाद को डेढ़ लाख रु. का पड़ गया।  [ये भी पढ़ें, आईपीएल 10, मैच 14, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर कार्ड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में केकेआर ने रॉबिन उथप्पा के 68 और मनीष पांडे के 46 रनों की बदौलत 172/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवरों में 6 विकेट पर 155 का स्कोर ही बना पाई और मैच 17 रनों से हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शिखर धवन ने 23, वॉर्नर और युवराज सिंह ने 26 -26 रनों की पारी खेलीं।

Editor's Pick