पंजाब के खिलाफ खेलेगा कोलकाता का ये दिग्गज खिलाड़ी!
उमेश यादव कोलकाता नाइट राइ़डर्स के साथ जुड़ गए हैं
Published On Apr 11, 2017, 06:13 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2017, 06:13 PM IST

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए अच्छी खबर है। तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। वह गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि उमेश यादव अंकित राजपूत की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हाल ही में उमेश यादव ने ट्वीट किया और कहा, ”ट्रेनिंग टीम के साथ मेरा पहला दिन” कोलकाता ने उमेश की अभ्यास सत्र की फोटो पोस्ट कर लिखा है, “उमेश यादव शानदार शुरुआत के लिए तैयार हैं।”
Ami KKR……First day with my team training time href=”https://t.co/rSCSZ8rYiw”>pic.twitter.com/rSCSZ8rYiw
— Umesh Yaadav (@y_umesh) April 11, 2017
कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा था कि पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण शुरुआती दो मैच के लिए उमेश टीम के साथ नहीं होंगे। वह पहले घरेलू मैच में टीम के साथ जुड़ेंगे। अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलने वाली कोलकाता के गेंदबाजी आक्रमण को उमेश के आने से मजबूती मिलेगी। कोलकाता को मुंबई के खिलाफ मैच में बड़ा झटका लगा था। उसके सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन फील्डिंग के दौरान अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। उनके गुरुवार को होने वाले मैच में खेलने पर अभी भी संशय है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उमेश यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में गौतम गंभीर की अगुआई वाली कोलकाता को उमेश की तेज गेंदबाजी से बहुत उम्मीदें हैं।