- Home
- News
- IPL 2017: Virat Kohli captain in Ajit Agarkar’s all-time XI; no place for MS Dhoni and Sachin Tendulkar
सचिन और एम एस धोनी को नहीं मिली इस टीम में जगह, लेकिन विराट बन गए कप्तान
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने अपनी सर्वकालिक आईपीएल टीम घोषित की
Published On May 21, 2017, 06:13 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2017, 06:13 PM IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ये दोनों हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी और सचिन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई है। एम एस धोनी की कप्तानी में तो भारत तीन बार वर्ल्ड चैंपियन और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स दो बार चैंपियन बन चुकी है लेकिन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने अपनी सर्वकालिक आईपीएल प्लेइंग इलेवन में इन दोनों ही दिग्गजों को जगह नहीं दी है।
अजित अगरकर ने अपनी सर्वकालिक आईपीएल प्लेइंग इलेवन का कप्तान विराट कोहली को चुना है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम का ओपनर क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग को चुना है। अगरकर की टीम में सुरेश रैना, रोहित शर्मा को भी जगह मिली है। विकेटकीपर के तौर पर अजित अगरकर ने ए बी डीविलियर्स को अपनी टीम में चुना है। गेंदबाजों की बात करें तो अजित अगरकर ने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में मौका दिया है। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा दोनों यॉर्कर और स्लोअर गेंद फेंकने में माहिर हैं और अपनी रफ्तार से ये किसी भी बल्लेबाज को छकाने का दम रखते हैं। अगरकर की टीम में तीसरे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा हैं। ये भी पढ़ें-पुणे के 3 खिलाड़ियों के लिए आईपीएल फाइनल है करियर का सबसे बड़ा मैच!
स्पिनर्स की बात करें तो अजित अगरकर ने सुनील नरेन और हरभजन सिंह का नाम अपनी सर्वकालिक आईपीएल प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। अजित अगरकर की प्लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, रोहित शर्मा, ए बी डीविलियर्स, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, सुनील नरेन, हरभजन सिंह।