add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: कुछ इस अंदाज में परिवार के साथ टुक-टुक पर बैंगलोर सैर-सपाटे पर निकले डिविलियर्स

आईपीएल के मौजूदा सीजन में एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए अब तक 280 रन बना चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - April 28, 2018 8:30 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स की भारत में भी फैन फॉलोइंग ज्‍यादा है। डिविलियर्स पत्‍नी और बेटे के संग बैंगलोर की सैर करने सड़कों पर क्‍या निकले  की फैंस भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े। डिविलियर्स इस समय भारत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे डिविलियर्स मौजूदा आईपीएल के छह मैचों में 280 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका श्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 90 रन रहा है। डिविलियर्स की पत्‍नी डेनियले और बेटा अब्राहम भी उन्‍हें सपोर्ट करने इस समय भारत आए हुए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हुआ कुछ यूं कि डिविलियर्स पत्‍नी डेनियले और बेटा अब्राहम के साथ ऑटोरिक्‍शा से बैंगलोर  की सैर पर निकले। ऑटोरिक्‍शा में डिविलियर्स को बैठे देख स्‍कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने अपने फेवरेट क्रिकेटर को पहचान लिया और वे ऑटोरिक्‍शा के साथ-साथ चलने लगे।

 

जब एबी डिविलियर्स बोले- ऐ साला कप नामदे

एबी डिविलियर्स को ऑटोरिक्‍शा में बैठे देख प्रशंसक अपने चहेते क्रिकेटर का फोटो खिंचने लगे। इस दौरान डिविलियर्स ने कहा, ‘ए साला कप नामदे।’ इसके बाद डिविलियर्स की पत्‍नी और बेटा भी यही स्‍लोगन बोल रहे थे। प्रशंसक कहा पीछे रहने वाले, वो भी जोर-जोर से यही स्‍लोगन बोल रहे थे। इस स्‍लोगन का मतलब है कि इस बार कप यानी आईपीएल खिताब हमारा है। डिविलियर्स का परिवार संग ऑटोरिक्‍शा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरसीबी रविवार को अपने घर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी।